Devthal में गायत्री अनुष्ठान व अखंड रामायण पाठ आयोजित

Devthal में गायत्री अनुष्ठान व अखंड रामायण पाठ आयोजित

कुठाड़ , राजीव ख़ामोश : 

ज़िला सोलन में गंभरपुल के नज़दीक देवथल में देव बिजेश्वर के मन्दिर में राष्ट्रीय सनातन मंच के विद्वानों के द्वारा जनमानस के कल्याण व कोरोना संकट से राहत की कामना को लेकर शनिवार से दो दिवसीय ब्रह्म गायत्री अनुष्ठान व अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया | 

Devthal में गायत्री अनुष्ठान व अखंड रामायण पाठ आयोजित

प्राप्त जानकारी के अनुसार आम जनमानस आज के समय में कोरोना के संकट काल के दौरान एक बुरे दौर से गुज़र रहा है जिसके कारण अधिकाँश लोग वर्तमान और भविष्य को लेकर चिंतिंत हैं और जिसके कारण उनका आत्मविश्वास  डोलने लगा है | लोगों का आत्मविश्वास और आत्मबल न डगमगाए और पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का सृजन हो इसी के लिए विद्वानों द्वारा ये आयोजन किया जा रहा है जिसकी पूर्णाहुति रविवार 5 सितम्बर को होगी |

इस आयोजन में राजेंद्र शर्मा, मनीराम शर्मा ,गणेश शर्मा तथा अन्य देव विजेश्वर कमेटी के सदस्यों सहित लगभग 50 से अधिक विद्वानों ने भाग लिया | 

error: Content is protected !!