गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही होती है, क्योंकि ऐसा करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है और जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को किन कार्यों से बचना चाहिए।
नीचे दिए गए विडियो को एक बार ज़रूर देखें :
1. बाल और नाखून काटने से बचें
गुरुवार को बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से संतान और पति के जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। इसके अलावा, आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।
2. बाल धोना वर्जित है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महिलाओं को गुरुवार को बाल नहीं धोने चाहिए। इससे गुरु ग्रह कमजोर होता है, जिससे पति और संतान को नकारात्मक प्रभाव झेलना पड़ सकता है।
3. धन का लेन-देन ना करें
गुरुवार को किसी को उधार देने या उधार लेने से बचें। इस दिन दिया गया धन वापस आने की संभावना बहुत कम होती है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
4. तेल का दीपक ना जलाएं
भगवान विष्णु की पूजा करते समय सरसों या तिल के तेल का दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता और भगवान विष्णु अप्रसन्न हो सकते हैं।
5. झाड़ू-पोंछा लगाने से बचें
गुरुवार को झाड़ू-पोंछा लगाना वर्जित माना गया है। इससे घर में धन की कमी हो सकती है और परिवार के सदस्यों के भाग्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : महिलाओं के शरीर पर तिल के शुभ-अशुभ संकेत
गुरुवार को किन चीजों को खाने से बचना चाहिए?
गुरुवार को दूध, केला, भुने चने और खिचड़ी नहीं खानी चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से गुरु ग्रह की ऊर्जा कमजोर होती है, जिससे परिवार और करियर में बाधाएं आ सकती हैं।