हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीमार हो गए हैं। उन्हें वायरल फीवर हुआ है, जिसके कारण उन्होंने अपनी सभी आधिकारिक बैठकों और कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। उनके अस्वस्थ होने की वजह से आज होने वाला जनता दरबार भी रद्द कर दिया गया है, जिससे आम लोगों को उनसे मिलने का अवसर नहीं मिलेगा।
नीचे दिये गए विडियो को ज़रूर देखें :
मुख्यमंत्री सुक्खू फिलहाल शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर में आराम कर रहे हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनकी नियमित जांच कर रही है और उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी गई है। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सचिवालय आने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर बदला मौसम, कुल्लू-लाहौल में बर्फबारी
सीएम कार्यालय के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि मुख्यमंत्री को कुछ दिन आराम की जरूरत है, ताकि वे जल्द स्वस्थ होकर अपने कार्यभार को फिर से संभाल सकें। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लोग और पार्टी कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल बोर्ड 10वीं-12वीं प्रैक्टीकल परीक्षा 20 से 28 फरवरी तक
हिमाचल प्रदेश की जनता और सीएम समर्थकों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जल्द स्वस्थ होकर फिर से अपने कार्यों को संभालेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।
नीचे दिये गए विडियो को एक बार ज़रूर देखें :