Himachal election 2022                                                                                                     AC News , Arki (शहनाज़ भाटिया) : अर्की कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अर्की  (Arki) विधानसभा क्षेत्र के जर्नल ऑब्जर्वर उदय नारायण दास (IAS) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उनके साथ रिटर्निंग ऑफिसर अर्की केशव राम (HAS) बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे.

कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के गानों, भाषण व ईवीएम प्रदर्शन से कॉलेज के स्टाफ व विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदय नारायण दास ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ से यह अपील की कि वे अपने घर में माता पिता, गांव के लोगों व रिश्तेदारों सभी को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें .

उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया (Social Media) जैसे व्हाट्सएप (Whatsapp)व फेसबुक (Facebook) पर जोर देने की बात कही साथ ही इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया और इस बात पर भी जोर दिया की लोकतंत्र मजबूत करने में युवाओं का बहुत अधिक रोल है इसलिए 12 नवंबर 2022 को शत प्रतिशत मतदान करने जाएं.

error: Content is protected !!