हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधानसभा में घोषणा की है कि दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारी अब साल में केवल एक बार ही नियमित होंगे। यह प्रावधान 31 मार्च 2024 तक सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मियों पर लागू होगा। मुख्यमंत्री ने विधायक लोकेंद्र कुमार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल अनुबंध आधार पर हो रही नियुक्तियों को बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि श्री आदि हिमानी चामुंडा देवी रज्जू मार्ग का निर्माण मामला अभी उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए इस परियोजना को आरंभ करने की समयसीमा तय नहीं की जा सकती।

सदन में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिसमें विपक्ष ने सदन की गरिमा का पालन न करने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने सदन में विधानसभा की परंपराओं का पालन करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में नियमों के पालन की बात पर जोर दिया और कहा कि सभी को नियमों का सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों पर सरकार का शिकंजा
यह भी पढ़ें : कुलवंत सिंह ने राष्ट्रीय रेसलिंग में जीता स्वर्ण पदक, विश्व रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित
error: Content is protected !!