हिमाचल प्रदेश में गर्मी का असर तेज़ी से बढ़ रहा है। मंगलवार को ऊना, बिलासपुर, सुंदरनगर, कांगड़ा, मंडी, धौलाकुआं और बरठीं जैसे मैदानी इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। इन क्षेत्रों में झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हो रहा है और लोगों को दिन में घर से बाहर निकलने में कठिनाई हो रही है।
केवल मैदानी ही नहीं, बल्कि मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। शिमला में मंगलवार को तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन था।
नीचे दिये गए विडियो को एक बार ज़रूर देखें :
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 22 और 23 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना है। यह प्रभाव किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में दिख सकता है।
यह भी पढ़ें : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनाया 61वां जन्मदिन, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं
गर्मी बढ़ने के साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है। अब अधिकतर क्षेत्रों में रात में ठंडक कम हो गई है, जिससे लोगों को गर्मी का अनुभव हो रहा है।मौसम विभाग ने 28 से 31 मार्च तक प्रदेश में साफ मौसम और खिली धूप की भविष्यवाणी की है। इसका मतलब है कि मार्च के अंत तक तापमान में और वृद्धि हो सकती है।