होंडा सिटी एपेक्स एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें कुछ कॉस्मैटिक बदलाव और नए फीचर्स दिए गए हैं। यह स्पेशल एडिशन केवल वी और वीएक्स वेरिएंट्स में उपलब्ध है और इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस उपलब्ध हैं। हालांकि, टॉप वेरिएंट जेडएक्स में यह एपेक्स एडिशन उपलब्ध नहीं है।

नीचे दिए गए विडियो को एक बार ज़रूर देखें : 

कीमत:
होंडा सिटी एपेक्स एडिशन की कीमत रेगुलर वेरिएंट्स से ₹25,000 ज्यादा है।

  • वी मैनुअल: ₹13.30 लाख
  • वी सीवीटी: ₹14.55 लाख
  • वीएक्स मैनुअल: ₹14.37 लाख
  • वीएक्स सीवीटी: ₹15.62 लाख

फीचर्स:
होंडा सिटी एपेक्स एडिशन में खास तौर पर ‘एपेक्स एडिशन’ की बैजिंग दी गई है, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाती है। इसके फ्रंट फेंडर और टेलगेट पर यह बैजिंग दी गई है।
इंटीरियर्स में खास बदलाव किए गए हैं, जैसे सीट हेडरेस्ट और कुशन पर एपेक्स का नाम और सॉफ्ट टच फिनिशिंग डैशबोर्ड, डोर पैड और इंस्टरुमेंट क्लस्टर पर। इसके साथ ही, मल्टी कलर एंबिएंट लाइटिंग भी दी गई है।

इसके अलावा, इसमें रेगुलर मॉडल की तरह वही फीचर्स, सुरक्षा सुविधाएं और पावरट्रेन ऑप्शंस उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें : मारुति ई विटारा डेल्टा वेरिएंट के फीचर्स लीक

इस विडियो को ज़रूर देखें
error: Content is protected !!