हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख अभियंता कार्यालय, शिमला द्वारा जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 5 पदों पर बैच वाइज भर्ती की जा रही है। इस बारे में जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा, अरविंद चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि यह भर्ती विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित है और पात्र उम्मीदवार 29 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

नीचे दिए गए विडियो को एक बार ज़रूर देखें : 

पद विवरण और पात्रता:

  1. सामान्य वर्ग:

    • पद: 2
    • पात्रता: वर्ष 2006 तक के बैच के उम्मीदवार।
  2. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS):

    • पद: 2
    • पात्रता: वर्ष 2020 तक के बैच के उम्मीदवार।
  3. स्वतंत्रता सेनानी (अनुसूचित जाति) परिवारजनों:

    • पद: 1
    • पात्रता: वर्ष 2024 तक के बैच के उम्मीदवार।

आवेदन प्रक्रिया:

जिला चंबा के उम्मीदवार, जो श्रेणी अनुसार निर्धारित बैच तक पात्र हैं, 29 जनवरी 2025 तक अपने नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवाएं। जिन आवेदकों का नाम पहले से पंजीकृत है, वे अपने पंजीकरण का सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें : 38वें राष्ट्रीय खेल: हिमाचल का दल रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

अन्य जानकारी:

  • महत्वपूर्ण तिथि: आवेदन की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2025।
  • स्थान: संबंधित जिला रोजगार कार्यालय।
  • अधिकारिक नोटिस: अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें : 50 से कम छात्र संख्या वाले कॉलेज होंगे बंद: शिक्षा विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

error: Content is protected !!