कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर अब महंगा हो गया है। सोमवार सुबह 8 बजे से टकोली टोल प्लाजा फिर से शुरू कर दिया गया। जुलाई 2023 में आपदा के कारण फोरलेन क्षतिग्रस्त होने पर यह टोल बंद कर दिया गया था। डेढ़ साल बाद इसे फिर से चालू किया गया है। अब वाहन चालकों को टोल शुल्क देना होगा।
नीचे दिए गए विडियो को एक बार ज़रूर देखें :
पास की सुविधा: ₹340 में मासिक पास
20 किमी दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिक टोल ऑफिस टकोली से 340 रुपये के मासिक पास की सुविधा ले सकते हैं। पास बनाने के लिए आधार कार्ड और वाहन की आरसी आवश्यक होगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 5 पदों पर भर्ती, आवेदन करें 29 जनवरी तक
टोल शुल्क की जानकारी
टकोली टोल प्लाजा पर फास्टैग से गुजरने वाले वाहनों के लिए एक तरफ और दोनों तरफ के टोल शुल्क निम्न हैं:
- कार, जीप, वैन: एक तरफ ₹105, वापसी ₹55
- मिनी बस (हल्के व्यावसायिक वाहन): एक तरफ ₹170, वापसी ₹90
- ओवरसाइज वाहन: एक तरफ ₹690, दोनों तरफ ₹1,030
यह भी पढ़ें : 38वें राष्ट्रीय खेल: हिमाचल का दल रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं
फास्टैग जरूरी, नहीं तो दोगुना टोल
फास्टैग लगे वाहनों को नियमित शुल्क देना होगा। बिना फास्टैग के वाहनों से दोगुना टोल वसूला जाएगा। मंडी जिले के व्यावसायिक फास्टैग पंजीकृत वाहनों को आधा शुल्क देना होगा।