हिमाचल प्रदेश में मनाली-केलांग राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3 (NH-3) पर धुंधी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मार्ग बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने पर्यटकों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन या प्रशासन से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।

नीचे दिये गए विडियो को एक बार ज़रूर देखें : 

मौसम में हो रहे अचानक बदलाव के कारण पहाड़ों में तापमान बढ़ने से हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस हिमस्खलन के कारण सड़कों पर भारी बर्फ जमा हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे जल्द ही यातायात बहाल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में BJP का महाधरना, सरकार पर निशाना

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है

error: Content is protected !!