भाजपा मण्डल Arki की मासिक बैठक आयोजित

अर्की, शहनाज़ भाटिया : 

भाजपा मण्डल अर्की की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष डी0 के0 उपाध्याय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय अर्की में सम्पन्न हुई । जानकारी देते हुए महामंत्री भाजपा मंडल अर्की यश पाल कश्यप ने बताया कि बैठक से पहले 11बजे से 12 बजे तक गौ सदन(सामुदायिक भवन)निचला बाजार अर्की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश कोविड वैक्सीनेशन में प्रथम स्थान पर आने पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अर्की प्रशासन द्वारा गौ सदन अर्की में, झरना कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट व कुनिहार विकास खण्ड के कार्यालय में वर्चुअल के माध्यम से सम्बोधित किया।
भाजपा मण्डल Arki की मासिक बैठक आयोजित
ततपश्चात अर्की मण्डल की बैठक शुरू की गई। बैठक का मुख्य एजन्डा विस्तारक योजना, पंच परमेश्वर व मोर्चों के सम्मेलन आदि रहा। बैठक में रतन सिंह पाल , पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा ,महामंत्री यश पाल कश्यप, जय नन्द शर्मा,ओ0 पी0 गांधी, सन्त राम ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर, राजेश महाजन, सुरेन्द्र शर्मा, सावित्री कश्यप,हेमलता कौशल, महेन्द्र ठाकुर,सन्त राम भारद्वाज, चंद्रमणी ठाकुर, रीना भारद्वाज, उर्मिल शर्मा, देवेन्द्र कुमार,रूप राम शर्मा, रिखी राम कौंडल, भगत सिंह बहल वाल, सरस्वती कश्यप, भावना गुप्ता, हेमन्त शर्मा, हीरा पाल, गोविन्द ठाकुर, बाबु राम ठाकुर सहित बहुत से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
 
 
error: Content is protected !!