AC News अर्की : महाविद्यालय में एन. एस. एस. इकाई द्वारा परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11: 00 बजे कार्यक्रम अधिकारी डॉ धन देव शर्मा  के सम्बोधन से शुरू हुई। उन्होंने इस अभियान का महत्व बताया और कहा की इस प्रकार की गतिविधियां नियमित गतिविधियों में आती है जो एन एस एस समय समय पर करती है। ततपश्चात सभी स्वयंसेवी परिसर सफाई में जुट गए जिसमे उन्होंने महाविद्यालय की मुख्य सड़क तथा मुख्य प्रांगण में सफाई की।

स्वयंसेवियों ने परिसर में बिखरे पड़े प्लास्टिक का कचरा, कागज, इत्यादि को एकत्रित कर चयनित स्थान पर जला दिया। स्वयंसेवियों ने सड़क के किनारों पर उगी हुई जंगली घास व झाड़ियों को उखाड़ कर जला दिया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जगदीश शर्मा के संरक्षण में संपन हुआ। प्राचार्य  ने स्वयंसेवियों द्वारा किए गए कार्यक्रम की सरहाना की ओर कहाकि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।

error: Content is protected !!