उपरली गांगुड़ी,खजरेट में तेंदुए की मौजूदगी से सहमें लोगउपरली गांगुड़ी,खजरेट में तेंदुए की मौजूदगी से सहमें लोग

राजीव ख़ामोश : कसौली उपमंडल के अतर्गत ग्राम पंचायत गांगुड़ी के गांव उपरली गांगुड़ी खजरेट में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों को डर सताने लगा है और लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं  |

जानकारी देते हुए गांगुड़ी पंचायत के पूर्व उपप्रधान इंद्र मोहन ने बतया कि उपरली गांगुड़ी खजरेट के निकट आज दोपहर जब बच्चे स्कूल से छुट्टी करके घर जा रहे थे तभी उन बच्चों के सामने तेंदुआ आ पहुंचा | तेंदुए को देखकर बच्चों ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया | बच्चों की आवाजें सुनकर उपरली गांगुड़ी के लोग अपने बच्चों को बचाने के लिए भागे और तेंदुए को भगाकर अपने बच्चों की जान बचाई |

इंद्र मोहन ने बताया कि आज की इस घटना के बाद इस क्षेत्र के सभी लोग डर गए हैं और लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द तेंदुए से बचाव के लिए कारगर कदम उठाये जाए ताकि भविष्य में कोई तेंदुए का शिकार न बन सके |

error: Content is protected !!