हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही मंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएम सुखविदंर सिंह सुक्खू आज विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं .

प्राप्त  जानकारी के मुताबिक सीएम सुखविंदर सिंह भी आज दिल्ली  जाएंगे वह वहां पर पार्टी हाईकमान के साथ मंत्रियों के नामों पर मंथन करेंगे। पार्टी हाईकमान से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही अगले एक या दो दिन में मंत्रिमंडल की आधिकारिक घोषणा हो सकती है .

यह भी पढ़ें : कैबिनेट गठन से पूर्व राहुल गांधी ने अलवर बुलाये सभी 40 विधायक

 

error: Content is protected !!