
राजीव ख़ामोश : बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में एनसीसी इकाई के लिए कैडेट्स की भर्ती की गई I यह जानकारी देते हुए एनओ अमर देव ने बताया की कमांडिंग ऑफिसर प्रथम छात्र वाहनी एनसीसी सोलन के मार्ग दर्शन से विद्यालय में चल रही एनसीसी इकाई के लिए एन सी सी कैडेट्स की भर्ती की गई I यह भर्ती प्रक्रिया प्रथम छात्र वाहनी एनसीसी सोलन से आये हवलदार गीता नन्द की उपस्थिति में समपन्न हुई I
एनओ अमर देव ने बताया की इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान सभी कैडेट्स का व्यवहारिक और शारीरिक निरिक्षण किया गया इसके उपरान्त एन सी सी कैडेट्स छात्रों और छात्राओं का चयन किया गया I विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने भी सभी चयनित एन सी सी कैडेट्स को बधाई दी और एकता और अनुशासन का पालन करने को प्रेरित किया I इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य उप-प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापिका और अन्य अध्यापक वर्ग मौजूद थे I