राजीव ख़ामोश : जिला सोलन के कसौली उपमंडल के अंतर्गत कोट बेजा में स्वर्ण मोर्चा की ईकाई द्वारा आयोजित भंडारे में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर, देवभूमि स्वर्ण मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया |रुमित सिंह ठाकुर और मदन ठाकुर ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया |

रुमित सिंह ठाकुर ने कोट बेजा ईकाई के कार्यकर्ताओ का धन्यवाद करते हुए कहा की हम अपने स्वर्ण समाज के लिए जो लड़ाई लड़ रहे हैं वह आगे भी जारी रहेगी | उन्होंने कहा की 10 दिसम्बर को प्रदेश में बैठे 68 स्वर्ण विरोधी नेताओ के हाथों से स्वर्ण आयोग को छीना है, जिसके लिए प्रदेश के स्वर्ण समाज के लोग बधाई के पात्र हैं |

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने भाजपा नेता सतपाल सती के ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि सतपाल सती का कहना की स्वर्ण समाज के आन्दोलन को कांग्रेस फंडिंग करती है | ये ब्यान स्वर्ण समाज के साथ खिलवाड़ है समाज के प्रति ऐसा ब्यान बिलकुल भी सहन नहीं किया जाएगा | उन्होंने कहा की अगर सतपाल सती ने अगर माफी नही मांगी तो आक्रोश झेलने के लिए तैयार रहे ।

उन्होंने कहा कि सरकार को कसौली विधानसभा क्षेत्र को 2022 के चुनावों के लिए अनारक्षित करना चाहिए ताकि इस क्षेत्र के स्वर्ण वर्ग के लोग भी चुनाव लड़कर विकासात्मक गतिविधियों को बढावा दे सकें , इसके अतिरिक्त शिमला लोकसभा क्षेत्र भी कई वर्षो से आरक्षित है उसे भी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अनारक्षित किया जाए अन्यथा सरकार खमियाज़ा भुगतने के लिए तैयार रहे | इस मौके पर बलवंत ठाकुर, इश्वर ठाकुर, प्रभात ठाकुर, जगमा भाई, महेंद्र ठाकुर, दिनेश वर्मा, नरेश वर्मा आदि स्वर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे |

error: Content is protected !!