श्री मणिमहेश यात्रा, जिसे सोमवार रात को खराब मौसम और भारी बारिश के कारण हड़सर से आगे स्थगित कर दिया गया था, मंगलवार सुबह पुनः शुरू कर दी गई है। हालांकि, हड़सर से आगे अब भी बारिश जारी है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन द्वारा यात्रियों को अनुमति दी गई है।

मणिमहेश कैलाश पर्वत सहित भरमौर की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात भी हुआ है, जिससे यात्रा के दौरान तापमान में गिरावट आई है। लेकिन डल झील के ऊपर धुंध नहीं होने के कारण, सुबह से ही हैलीकॉप्टरों की उड़ानें भी फिर से शुरू हो गई हैं।

इससे पहले, भारी बारिश और खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए, भरमौर प्रशासन ने यात्रा को आगामी आदेशों तक के लिए रोक दिया था। प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया था कि वे हड़सर से आगे न बढ़ें और सुरक्षित स्थानों पर रुकें। अब मौसम में सुधार होते ही प्रशासन ने यात्रा को पुनः प्रारंभ कर दिया है, जिससे यात्रियों को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का दौर: 9 सितंबर तक जारी रहने की संभावना
यह भी पढ़ें : कुठाड़ की रचना आंगीरस को जन्मदिन की शुभकामनाएं
error: Content is protected !!