अर्की में BJP मण्डल की विशेष बैठक आयोजित

अर्की पहुचने पर डॉ राजीव बिंदल व मंत्री डॉ राजीव सैजल का भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष बैद्य व अन्य नेताओं सहित कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। एक दिवसीय बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष, आशुतोष वैद्य सहित सभी मण्डल पदाधिकारी कार्य समिति, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी कार्य समिति, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, प्रभारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष , सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, सभी बूथ त्रिदेव तथा सभी दायित्व वान पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ राजीव सैजल ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल्द ही अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दौरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा का विधायक को जीत कर लाएंगे जो साढ़े 3 साल बर्बाद हुए है आगे के डेढ़ साल बर्बाद नही होने देंगे। उन्होंने कहा कि 2022 से पहले अर्की का नक्शा बदल कर दिखाएंगे।