ब्लॉक कांग्रेस अर्की की नवनियुक्त कार्यकारिणी की विशेष बैठक सोमवार को रेस्ट हाऊस अर्की में  ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों ने शिरकत कर संगठन की मजबूती को लेकर अपने-अपने विचार रखे।

ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप  ने कहा कि कार्यकारिणी में संगठन की मजबूती को लेकर हर क्षेत्र से सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को पार्टी हाई कमान द्वारा सत्यापित पहचान पत्र वितरित किए गए। वहीं बूथ स्तर पर 11 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई जाएगी। जबकि पंचायत स्तर पर भी कार्यकारिणी गठित की जाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और पार्टी की मजबूती को लेकर निष्ठा, कर्तव्य और प्रणयता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश दिवालिए की कगार पर खड़ा है और सरकार धन का दुरुपयोग कर रही है जयराम ठाकुर प्रदेश के नहीं बल्कि सराज विधानसभा क्षेत्र के सीएम प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के बुरे हाल हैं। डेढ़ करोड़ लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। नोटबंदी इसकी बड़ी वजह रही है। जबकि जीएसटी की वजह से भी अर्थव्यस्था पर प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने ब्लाक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती को लेकर मेहनत करने का आग्रह किया। कहा कि ब्लाक अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष और महासचिव पांच पांच पंचायतों की जिम्मेवारी संभाल कर बूथ स्तर से पार्टी को मजूबती के लिए कार्य करें। इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की मजबूती को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी को आगे ले जाने का कार्य करता है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है अभी जो पार्टी ने दस गारंटी दी है उसे पूरा करेगी।

इस मौके पर विधायक संजय अवस्थी,ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप,कमलेश शर्मा,जगदीश ठाकुर,जगरनाथ,देवकली गौतम,सीमा शर्मा,बिमला ठाकुर,मोहन ठाकुर,नरेश,सुरेंद्र वर्मा,रविकांत पाठक, सी डी बंसल, जे पी ठाकुर,दीपलाल चौहान, नथु राम,विद्यासागर,बालकराम,धर्मपाल,रोशन वर्मा,लाला शंकर,कमलेश,कपिल ठाकुर,राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!