हिमाचल प्रदेश की नई सरकार के लिए चल रही अटकलें आज ही खत्म हो सकती हैं और प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के लिए सुखविंदर सुक्खू रेस में काफी आगे निकल गए हैं। उनके पास जीते हुए विधायकों में से सबसे ज्यादा संख्या थी और इसी आधार पर हाईकमान फैसला ले रहा है, लेकिन चर्चा यह है कि नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं।

कल रात कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद आज सिसिल होटल में फिर से बैठकों का दौर सुबह से ही जारी रहा। दोपहर बाद के बाद सुखविंदर सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को सिसिल होटल बुलाया गया और जूम एप पर दिल्ली से इनके साथ बैठक हुई। इसके बाद लगभग नई सरकार को लेकर सहमति बनती हुई दिख रही है।

इसी बैठक के बाद 5:00 विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है जिसमें आज ही नई सरकार में नए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस ने हालांकि अभी तक अपने शासित प्रदेशों में उपमुख्यमंत्री का पद नहीं दिया है, लेकिन यहां संतुलन बनाने के लिए मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.

error: Content is protected !!