दो दिन से चली आ रहीं अटकलों के बाद आज सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।सुक्खविंद्र सुक्खू कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जबकि ऊना हरोली से जीत कर आये मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुक्खू ने कहा कि आम परिवार से उठ कर राजनीति की शुरुआत की है। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस का अध्यक्ष कांग्रेस हाई कमान ने बनाया। अब जो जनता से वादे किए है उन्हें पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अग्निहोत्री उनके भाई है, विधायक दल का नेता रहते हुए आपसी सामंजस्य अच्छा रहा है। अब सीएम है तो भी समन्वय के साथ काम करेंगे।

error: Content is protected !!