डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम, नारी बसाल के अधिष्ठाता श्री श्री 1008 वेदातांचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज रविवार सुबह 7 बजे प्रभु चरणों में लीन हो गए। वह 98 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें दो दिन पहले ही पीजीआई के आईसीयू केंद्र में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वामी जी की पार्थिव देह को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ आश्रम में रखा गया, जहां हजारों भक्तों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। चंडीगढ़ से बसाल तक श्रद्धालु रास्ते में खड़े होकर महाराज जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं।

नीचे दिए गए विडियो को एक बार ज़रूर देखें : 

स्वामी सुग्रीवानंद जी के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी की शिक्षाएं और उपदेश हमेशा अमर रहेंगे।

राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने भी स्वामी सुग्रीवानंद जी के निधन पर शोक जताया और अपने हरियाणा के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। वह सोमवार को उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के निधन से हिमाचल प्रदेश के संत समाज में गहरी शोक की लहर दौड़ गई है। डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में हजारों श्रद्धालु महाराज जी के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। भक्तजन स्वामी जी के बताए धर्म मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहे हैं।

 

error: Content is protected !!