मशहूर Actor पुनीत राजकुमार का आकस्मिक निधन ,साउथ सिनेमा जगत में शोक की लहर

साउथ सिनेमा जगत के मशहूर एक्टर पुनीत राजकुमार का अचानक निधन हो गया है वे अभी केवल 46 वर्ष के थे | पुनीत राजकुमार के निधन से जहां साउथ सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं बॉलीवुड जगत में भी स उनके आकस्मिक निधन से स्तब्ध हैं | प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनीत राजकुमार कसरत कर रहे थे कि इसी बीच उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गए| जिसके बाद 11.30 बजे के आसपास उन्हें बेंगलुरू के विक्रम हॉस्पिटल में लाया गया जहां पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है| पुनीत राजकुमार की हालत नाजुक बनी हुई थी जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें फ़ौरन आईसीयू में एडमिट किया उन्हें ठीक करने में डॉक्टरों की भरपूर कोशिश जारी ही थी कि राजकुमार की सांसें अचानक टूट गईं और उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया |

निधन से पहले पुनीत राजकुमार का वो आखिरी ट्वीट जो भी देख रहा है वह यह विश्वास नहीं कर पा रहा है कि पुनीत जब इस दुनिया में नहीं रहे| दरअसल, पुनीत राजकुमार ने फिल्म ‘बजरंगी’ 2 की टीम को अपनी शुभकानाएं दीं थीं| बतादें कि, पुनीत राजकुमार साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुके थे|

error: Content is protected !!