आज से देश के कई राज्यों में शुरू हो रहा Unlock

आज से देश के कई राज्यों में शुरू हो रहा Unlock

 

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है जिसको देखते हुए

ऐसे में कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है , जानते हैं देशभर में लॉकडाउन में

कहां -कहां छूट दी गई है और कहां लॉकडाउन आगे बढ़ाया गया है |

महाराष्ट्र 

महाराष्ट्र सरकार की अनलॉक योजना के तीसरे चरण में मुंबई में सोमवार से रेस्तरां, गैरजरूरी

सामान वाली दुकानें और सार्वजनिक स्थल खोल दिए जाएंगे लेकिन मॉल, सिनेमाघर और

मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे।बीएमसी के आदेश के मुताबिक जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें 7

जून से सभी दिन शाम चार बजे तक खुली रह सकती हैं। गैरजरूरी उत्पाद बेचने वाली दुकानें

सप्ताहांत पर शाम चार बजे तक खुली रहेंगी।रेस्तरां सप्ताह के कामकाजी दिनों में शाम चार

बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकते हैं। पार्सल, होम डिलीवरी और खाना ले जाने

की सुविधाएं जारी रहेंगी। मुंबई में सार्वजनिक स्थल और मैदान हर दिन सुबह पांच बजे से

पूर्वाह्न नौ बजे तक खोले जा सकते हैं। निजी कार्यालयों में कामकाजी दिनों में 50 प्रतिशत

क्षमता के साथ शाम चार बजे तक कार्य कर सकते हैं।

गुजरात 

गुजरात सरकार ने कोरोना के कम होते मामलों के बीच शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य के

निजी और सरकारी कार्यालय सात जून से 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर सकते

हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यह

निर्णय लिया। राज्य में 4 जून से 36 शहरों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानें खोले

जाने की छूट दी गई थी। रेस्‍तरां अब रोज रात 10 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।

दिल्ली 

दिल्‍ली सरकार ने अनलॉक के दूसरे हफ्ते में कुछ शर्तों के साथ बाजार और मॉल्स खोलने का 

फैसला क‍िया है। यानी बाजार और मॉल्स की आधी दुकानें एक दिन खुल सकेंगी और आधी

दुकानें दूसरे दिन। सरकारी-प्राइवेट दफ्तरों में 50% स्‍टाफ के साथ काम होगा। ग्रुप एक

कर्मचारी 100 फीसदी आएंगे। दिल्‍ली मेट्रो की शुरुआत भी सोमवार से हो रही है। हालांकि, ये

भी आधी क्षमता से ही चलेंगी। ई-कॉमर्स डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।

 

इसके अतिरिक्त तमिलनाडु ,कनार्टक ,केरल , सिक्किम , पंजाब , हिमाचल प्रदेश में अभी कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा |

error: Content is protected !!